2017-08-20

जानिए कितना फ़ायदेमंद है सरसों का तेल

जानिए कितना  फ़ायदेमंद  है सरसों का तेल 


सभी के घर सब्जी बनाने के लिए सरसों  का तेल ज्यादा इस्तेमाल होता ही होगा, क्या आपको पता है की  सरसों तेल सेहत और सुंदरता दोनों के लिए बहुत  फ़ायदेमंद है ,सरसों  का तेल आपकी स्किन को भी निखारता है ,अक्सर यही देखा जाता है की चेहरे पर पिंपल्स ,टैनिंग की वजह से धीरे धीरे चेहरे की चमक के साथ साथ का रंग भी दबने लगता है,अगर आप अपने चेहरे पर रोज़ाना सरसों के तेल में बेसन और नींबू  को मिलाकर करीब 10 से 15 मिनट तक लगाए तो कुछ ही दिनों में आपके चेहरे पर निखार आ जायेगा|
कुछ जगहों में इसको कड़वे तेल से जाना जाता है ,यह खाना बहुत लज़ीज़ बनाता है ,इसको मसाज के लिए अपनी बॉडी पर भी इस्तेमाल कर सकते है ,सरसों का तेल आपकी त्वचा की डराईनेस को ख़तम करता है ,सरसों का तेल हमे धूप से बचाता है,सरसों के तेल में अच्छी मात्रा में विटामिन ई मोजूद होता है ,जो आपकी स्किन को नेचुरल तरीके से धूप से बचाता है ,अक्सर सर्दियों में होंठ फटने की समस्या होती है ,उस से बचने के लिए हम लोग कई तरह  के लिप बाम लगा लेते है ,अगर आपको भी यह समस्या है तो अपने होठों पर सरसों का तेल लगाए ,सरसो का तेल होठों के क्रैक को भर देगा। 

Subscribe

Flickr